HR Full Form :- HR एक ऐसा विभाग है ,जिसमे अपने क्षेत्र से संभंधित सभी कार्यों की कई ज़िम्मेदारियाँ होती है। HR शब्द पहली बार 1960 के दशक में लाया गया था। किसी भी संगठन ,कंपनी ,संस्था या कारखाना में HR का काम नए कर्मचारियों की भर्ती करना ,उन्हें दिशा – निर्देश देना और उस संगठन का संचालन करना तथा नियम बनाना आदि होता है।
जैसा की हम सभी यह भली भांति जानते है ,की किसी संगठन के असफल या फिर सफल होने के पीछे उस संस्था में काम कर रहे कर्मचारियों तथा संगठन के संचालकों का कितना अहम् किरदार होता है। किसी भी संस्था के विकास के लिए उस संगठन में काम कर रहे कर्मचारियों का काम में पूर्णत रूप से कुशल होना अति आवश्यक है। इस कंटेंट में हम आप को बताएंगे की एच आर कौन होता हे | HR Full Form in Hindi | HR क्या होता है | HR का क्या कार्य होता है | HR की salary कितनी होती है | HR बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए आदि ये सब हमने नीचे इस आर्टिकल में बताया हे अंत तक बने रहे |
HR Full Form :- H से Human और R से Resource मतलब Human Resource
HR कौन होता है? HR का काम क्या होता है?
किसी भी संगठन या कारखाने में HR की एक अलग भूमिका होती है ,जिसे उसे काफी अच्छे ढंग से निभाना होता है। संस्था के अंदर किसी भी प्रकार का विवाद होता है ,तो वह विवाद पहले HR के पास ही जाता है। और HR होने के नाते उसका यह फ़र्ज़ है की विवाद को जितना जल्दी हो सके हल किया जाए। HR के कार्य निम्नलिखित है।
- संस्था में कुशल एवं निपुण कारीगरों की नियुक्तियां करना।
- संगठन में सुरक्षित कार्य परिवेश का विस्तार करना।
- कारीगरों का विकास एवं प्रशिक्षण करना।
- नयी कर्मचारी की भर्ती करना और उसकी योग्यता की जाँच करना।
- कंपनी में कर रहे कर्मचारियों को कार्य के प्रति प्रेरित करना।
- साक्षात्कार देने आये व्यक्तियों का समय के साथ साक्षात्कार लेना एवं उनका चयन करना।
- कर्मचारियों के वेतनों कर निर्णय लेना।
- कर्मचारियों के सभी प्रश्नो के ठीक उत्तर देना।
- छुट्टियों के लिए नियम बनाना।
- कर्मचारियों का पूर्ण रूप से अभिलेख रखना।
- Bio- data जो जमा किये गए है ,उनको व्यवस्थित करना।
- कर्मचारियों के हितो की सुरक्षा करना तथा उनके लिए लाभदायक योजनाए बनाना।
- कर्मचारियों के वेतन की प्रक्रिया करना।
- अभिलेखों को अपडेट रखे रखना।
- सभी कर्मचारियों के साथ एक सामान का व्यवहार करना।
- सभी कर्मचारियों को सामान अवसर प्रदान करना।
- संस्था में पूर्ण रूप से अनुशासन बनाये रखना।
- कर्मचारियों के अवकाश के लिए Leave ,PL ,EL सुनिश्चित करना। आदि HR के अंतर्गत आते है।
HR बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए
HR बनने के लिए कुछ खास योग्यताएं होने ज़रूरी है ,जैसे आपके पास स्नातक या फिर डिप्लोमा होना चाहिए HRM में और भी जैसे पोस्ट ग्रेजुएट इन HRM इस तरह की शैक्षणिक योग्यता आपके पास होनी चाहिए। तभी आप किसी संस्था या संगठन में HR के लिए आवेदन दे सकते है।
यदि आप HR में अपने करिअर बनाने की सोच रहे है ,तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए –
- HR बनने के लिए आपके पास मास्टर्स होना चाहिए- Human Resource Management Degree
- आपके पास Post Graduate Diploma in Human Resource Management होना चाहिए।
- आपके पास Post Graduate Diploma In Human Resource Deployment होना चाहिए।
- आपके पास MBA In Human Resource Management होना चाहिए।
- आपके पास Diploma in Human Resource Management
और साथ ही graduation की डिग्री भी होनी चाहिए।
HR बनने के लिए व्यक्तिगत आवशयकताएँ / Personal Requirement For HR
अगर आपके पास HR बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ व्यक्तिगत योग्यता होना भी उतना ही ज़रूरी है। क्योंकि आप HR के लिए आवेदन कर रहे है ,और HR वह पहला शख्स है ,जो की एक संस्था या संगठन का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपके पास व्यक्तिगत योग्यता भी होने चाहिए। व्यक्तिगत योग्यताएं निम्नलिखित है।
- HR बनने के लिए एक अच्छी personality होनी चाहिए।
- HR के लिए ईमानदार होनी अति आवशयक है ,ताकि सभी कर्मचारियों के साथ सामान व्यवहार कर सके।
- HR department मैं आपको करियर बनाने के लिए कम से कम 2 से अधिक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- इसके लिए आपके पास धैर्य एवं विनम्रता होनी चाहिए ,ताकि आप और कर्मचारियों से कार्य करवा सके।
- HR के लिए एक भरोसेमंद आदमी का होना बहुत ज़रूरी है। जो भी निर्देश है ,उनका सही तरीके से पालन करने में सक्षम होना चाहिए। और प्रतिक्रिया के माध्यम से प्रदर्शन में सुधार करने में पूर्ण रूप से सक्षम होना चाहिए।
- आपके पास computer की basic नोलेज होना भी ज़रूरी है ,जैसे MS Word ,Excel ,Win word ,Power point ,Internet Surfacing ,Outlook
- आपके पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए।
HR की सैलरी या वेतन / HR salary or Wages
HR का वेतन या सैलरी संगठन की गतिविधि और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है। कई संस्थाओं का वेतन HR की कार्य कुशलता और उसकी योग्यता पर निर्भर करता है। लेकिन कई बड़ी और विदेशी कंपनियां HR को उनके अनुभव के अनुसार अच्छा खासा वेतन देती है। हालाँकि यह देखा गया है ,की HR का वेतन 20 हज़ार से 40 हज़ार तक होता है। बाकी अनुभव के आधार पर बढ़ोतरी होती रहती है।
FAQ“s / HR से सम्भंदित पूछे जाने वाले प्रश्न
HR की कौन सी पोस्ट होती है ?
HR Human Resource मानव संसाधन प्रबंधक होता है ,जिसका कार्य संगठन में नयी एवं कुशल कर्मचारियों की नियुक्ति करना ,और संगठन का मैनेजमेंट देखना होता है।
HR कैसे बन सकते है ?
HR बनने के लिए 12 कक्षा में न्यूनतम 50 % अंक होने चाहिए ,उसके बाद आप स्नातक पूरा कर सकते है ,जैसे BBA ,HRM
HR की फुल फॉर्म क्या होती है ?
HR की फुल फॉर्म – Human Resource (मानव संसाधन ) है।
अन्य फूल फॉर्म के बारे में जानें :-