Upsc ki Tayari Kaise Kare:- UPSC का फुल फॉर्म Union Public Services Commission होता है। यह एक सरकारी एजेंसी है जिसे भारत के सविंधान द्वारा स्थापित किया गया है जो संघ सेवा लोक सेवा आयोग के पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु प्रत्येक वर्ष परीक्ष्याओं का आयोजन करता है ,जिसके द्वारा पास होने वाले अभ्यर्थियों की उनकी रैंक के अनुसार पदों पर नियुक्त किया जाता है। इसमें कुल 24 पद होते है ,जिन्हे UPSC ने 2 ग्रुप में विभाजित किया है ग्रूप A और ग्रुप B और अब आपके मन में यह सवाल आया होगा की UPSC की Upsc ki Tayari Kaise Kare और तैयारी के लिए क्या ज़रूरी होता है। UPSC के लिए स्नातक होना ज़रूरी होता है भले ही किसी भी स्ट्रीम से हो। UPSC का मुख्यालय नई दिल्ली में है। देश की सबसे मुश्किल परीक्षा कहे जाने वाले UPSC के लिए समय और धैर्य सबसे ज़रूरी है। कई बार लोग पहले एटेम्पट में फ़ैल होने के बाद कोशिश करना छोड़ देते है। दोस्तों आप भी यह परीक्षा पास कर सकते है ,यदि आपकी मेहनत और परिश्रम सही दिशा में हो तो। आइये अब हम Upsc ki Tayari Kaise Kare इसके बारे में और अच्छी तरह से Full Details में समझते है|
UPSC के लिए योग्यता
सबसे पहले समझते और देखते हे की UPSC के लिए योग्यता मतलब Educational Qualification क्या क्या होना आवशयक है|
- जो विद्यार्थी अपनी स्नातक की परीक्षा किन्ही एक संकाय (Science ,Arts ,commerce)से पूरा कर चूका हो ,वह UPSC के लिए योग्य माना जाता है ,साथ ही स्नातक की परीक्षा में 50 % अनिवार्य है।
- स्नातक के अंतिम वर्षों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी भी UPSC के prelims में बैठ सकते है ,यह ज़रूरी हो जाता है की mains की परीक्षा में स्नातक का प्रमाण देना होता है।
UPSC के लिए उम्र सीमा /UPSC Exam age limit –
- सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। यह अधिकतम 6 बार प्रयास कर सकते है।
- ST/SC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। इस वर्ग के विद्यार्थियों को उम्र के मामले में 5 वर्ष की छूट दिया जाता है और साथ में असीमित प्रयास की सुविधा।
- OBC के विद्यार्थियों को 3 वर्ष का छूट दिया जाता है। अर्थात इनकी आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए ,ऐसे वर्ग के विद्यार्थी कुल 9 बार प्रयास कर सकते है।
UPSC में कितने पोस्ट आते हैं?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कूल 24 Post के लिए परीक्षा आयोजित करती है। इसमें से सबसे प्रथम स्थान IAS उसके बाद IPS ,IFS ,IRS तथा अन्य और सभी का महत्वपूर्ण स्थान होता है। कूल 24 Post के अंतर्गत आने वाले ये 4 पद अपने आप में एक अलग ही पहचान बनता है। इसलिए अधिक से अधिक बच्चों की यही सोच रहती है की में एक IAS अधिकारी बनू। सन्न 2009 के पहले लोक सेवा आयोग द्वारा आईपीएस के पद पर मात्र 150 विद्यार्थियों को रखा जाता था। लेकिन बाद में आयोग द्वारा कुछ संशोधन किया गया और अब 200 पदों के लिए आईपीएस का बहाल होता है। तथा आईएएस के पद अधिकतम 180 या काम भी हो सकते है। इस प्रकार संघ लोक सेवा आयोग कुल 24 Post हेतु अधिकतम 1000 सीटों का निर्धारण करती है।
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS )
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS )
- भारतीय वन सेवा (IFOS )
- भारतीय विदेशी सेवा (IFS )
- भारतीय सूचना सेवा (IIS)
- भारतीय डाक सेवा (IPOS )
- भारतीय राजस्व सेवा (IRS )
- भारतीय व्यापार सेवा (ITS )
- रेलवे सुरक्षा बल (RPF )
- पांडिचेरी सिविल सेवा (PCS )
- पांडिचेरी पुलिस सेवा (PPS )
- दिल्ली अंडमान निकोबार आइलैंड सिविल सेवा (DANICS )
- दिल्ली अंदमान निकोबार आइलैंड, लक्ष्यदीप ,दमन दीव ,दादर नगर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS )
- भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (IAAS )
- भारतीय सिविल खाता सेवा (ICAS)
- भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (ICLS)
- भारतीय रक्षा सम्पदा सेवा (IDES)
- भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS)
- भारतीय श्रोता कारखानों सेवा (IOFS)
- भारतीय संचार कारखानों सेवा ( ICFS)
- भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS)
- भारतीय रेलवे व्यक्तिगत सेवा (IRPS)
- भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS)
- सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा ( AFHCS)
यूपीएससी की तैयारी कैसे करे | Upsc ki Tayari Kaise Kare
एग्जाम की पूरी जानकारी रखे
Upsc ki Tayari Kaise Kare उसके लिए सबसे पहले एग्जाम में आने वाले विषयों की पूर्णत जानकारी होना ज़रूरी है किस किस विषय की पढाई करनी है किसकी नहीं UPSC की तैयारी करना कोई आम बात नहीं है इसलिए धैर्य रखकर तैयारी करे। सभी विषयों की तैयारी सही ढंग से करे ऐसा नहीं होना चाहिए की आप किसी विषय में निपुण है और किसी विषय में आप समर्थ नहीं है। वैसे तो हर किसी का लक्ष्य होता है , परन्तु बहुत कम लोग अपने लक्ष्य को पाते है। ठीक उसी प्रकार अपने लक्ष्य को पाने के लिए नियोजन बहुत आवश्यक है किस समय पर क्या करना है सब कुछ समय के साथ करना है ,वरना आप अपने लक्ष्य से भटक सकते है। किसी भी परीक्षा का मूल उसका पाठ्यक्रम होता है इसलिए आप किताबें पढ़ना शुरू करे इससे आपको यह तय करने में मदत करेगा की क्या पढ़ना आवश्यक है और क्या नहीं। याद रहे सब कुछ निर्धारित समय पर होना चाहिए।
एग्जाम में आने वाले सिलेबस को समझे
किसी भी परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रदान किये गए पाठ्यक्रम से है ,इसलिए पाठ्यक्रम की निरंतर जांच करना अनिवार्य है। तैयारी के लिए सही किताबों के बारे में जाना भी आवश्यक है सही किताबों के साथ तैयारी करे जो UPSC के एक्साम्स के लिए सुझाई गयी है। एग्जाम की तैयारी की शुरुआत अपने पसंदीदा विषय से करे जिसमे आपकी रुचि हो इससे आपके होंसले का स्तर ऊंचा रहेगा और आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। UPSC के एग्जाम में महत्वपूर्ण विषय पर्यावरण ,इतिहास , भूगोल मैथ , अर्थशात्र ,सामान्य ज्ञान, राजनितिक विज्ञानं आदि है। सही किताबों को पढ़ते वक़्त अपने नोट्स बनाना भी ज़रूरी। किसी भी एक विषय की तैयारी के लिए एक समय निर्धारित करे जिसके बीच में आपको उस विषय को समाप्त करना है ,उसके बाद रिविशन करे।
इसे भी पढ़े:- 1 मिनट में याद करने का तरीका
रणनीति और अध्ययन की सामग्री इकठा करे
Upsc ki Taiyari Kaise Kare उसके लिए तैयारी करते समय अपनी एक रणनीति बनाये ,उस नीति से आप अपनी तैयारी करे की कब और किस विषय को कितना समय देना है। अध्ययन की सामग्री इक्कठा करे जैसे पिछले साल के प्रश्नपत्र ,सपोर्टिंग मटेरियल ,विशेषज्ञों की पुस्तकें ,अपने नोट्स आदि। UPSC के एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है इसलिए प्रश्नो के उत्तर प्रश्नो को यही ढंग से पढ़ के दें। आपके द्वारा चुनी गयी किताबों को आप उनके सारे चैप्टर्स पढ़े और दूसरी बार किताबों के मुख्या चैप्टर्स की रिविशन करे। आप अतिरिक्त तैयारी की लिए यूट्यूब पर कई चैनल्स है जो UPSC की तैयारी के लिए क्लासेज देते रहते है उनके वीडियोस देखे उनसे आपको काफी मदत मिल सकती है। हमेशा से ध्यान में रखे की आपके द्वारा बनायीं गयी नीति के अनुसार ही तैयारी करे जो टाइम टेबल आपने बनाया है।
एकाग्रता के साथ पढाई करे
शुरुआत से ही सिलेबस पर खास नज़र बनाये रखे। किताबों के साथ साथ सिलेबस को भी पूरा करते चले ,आपके द्वारा बनायीं गयी नीति के अनुसार टॉपिक्स को ख़तम करते चले। UPSC के एग्जाम के लिए करंट अफेयर्स की जानकारी होना भी आवश्यक है ,कोशिश करे एक दिन भी आपकी पढाई मिस न हो , रोज़ाना अपने सिलेबस के अनुसार पढाई करे। देखा गया है की UPSC एग्जाम में सफल होने वाले छात्र 22 से 28 आयु वाले होते है इसलिए अगर आप स्नातक की पढाई कर रहे है तो ,पहले वर्ष से ही upsc की तैयारी करना शुरू करे इससे आपके लिए मदत मिलेगी। इसमें आपको हर छेत्र की जानकारी होना बेहद ज़रूरी होता है जैसे की करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान तो अपनी तैयारी पूर्णत रूप से करे।
बार बार मॉक टेस्ट दीजिये
UPSC की तैयारी के लिए आपको मॉक टेस्ट देते समय उनका सही तरीके से एनालिसिस भी करते रहना चाहिए साथ ही साथ आपको आंसर की राइटिंग की भी प्रैक्टिस भी रोज़ाना करनी चाहिए आपकी आंसर राइटिंग की स्पीड बने और आपको तरह तरह के आंसर का तरीका भी पता चल जायेगा। मॉक टेस्ट देने से आपको यह पता चल जायेगा की आपको पेपर ख़तम करने में कितना समय लगेगा ,आप समय की सीमा को ध्यान में रखते अपना पूरा मॉक टेस्ट कम्पलीट करे। मॉक टेस्ट एक तरह का अभ्यास होगा जो आपको एक अंदाज़ा देगा की आप कितने पानी में है। मॉक टेस्ट आप साप्ताहिक कीजिए और समय निकलकर ग्रुप स्टडी भी कीजिये इससे आपकी तैयारी और भी बेहतर हो जाएगी। मॉक टेस्ट देने के अनेक फायदे होते है ,इससे प्रतिदिन हमारे उत्तर में सुधार आता है।
रोज़ाना न्यूज़ और मैगज़ीन पढ़े
यदि आप UPSC की तैयारी को पूर्णत रूप से करना चाहते है, तो आपको यह महसूस करना होगा की UPSC की तैयारी के लिए समाचार पत्र पढ़ना कितना आवश्यक है ,दुनिया में क्या हो रहा है ,इसके बारे में खुद को अवगत करे करेंट अफेयर्स और करंट इश्यूज इसमें गतिशील विषय है जिन्हे समाचार पढ़कर ज्ञात किया जा सकता है। NCERT की पुस्तकों का अध्ययन करे ,तथा आप अपनी तैयारी के लिए The Hindu ,Indian Express ,India Today ,Employment news आदि का भी अध्ययन करते चले इससे आपको सामान्य ज्ञान और करेंट इश्यूज की भी जानकारी मिलेगी BBC News Channel आदि को भी रोज़ाना देखे। आपके ज्ञान को विकसित करने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका है। समाचार पत्र पढ़ने से देश विदेश में घटित तत्कालीन घटनाओं का पता चलता है ,जिसका उपयोग साक्षात्कार की परीक्षा में होता है। संभव हो तो हिंदी व् अंग्रेजी माध्यम में समाचार पत्र पढ़े। इससे आपके ज्ञान और साथ ही साथ अंग्रेजी बोलने एवं समझने की कला का प्रदर्शन होता है।
पढाई करने के साथ ही साथ लेखन करना भी ज़रूरी है
UPSC की तैयारी के साथ साथ केवल पाठ्यक्रम को पढ़ना ही नहीं बल्कि लेखन भी उतना ही ज़रूरी है ,जो आप पढ़ते है उनके नोट्स बनाते चले इससे आपकी तैयारी में एक और पहलु और आ जाता है जो आपकी काफी मदत करता है। पिछले 10 वर्ष के प्रश्नपत्र को हल करे ताकि आपको अंदाज़ा हो जाये किस टॉपिक को कितनी गहराई से कवर किया गया है तथा महत्वपूर्ण टॉपिक कोनसे है इससे आपकी तैयारी भी आसान हो जाएगी। रोज़ाना नोट्स बनाना न भूले ,जो भी आप दिन भर में पढ़ते है उनका एक शार्ट नोट बना ले। पढाई के साथ लेखन करने से आपको टॉपिक्स याद रहेंगे यह एक सरल तरीका है ,चीज़ें याद करने का। विगत प्रश्न पत्रों को हल करे। इन प्रश्न पत्रों से हमें अंदाज़ा लगता है ,की परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते है। और बराबर प्रयास करने से उत्तर लिखने का सही तरीका पता लग जाता है। और इस प्रकार हम अपनी तैयारी को मज़बूत कर सकते है।
ऑनलाइन UPSC कोचिंग प्लेटफार्म
वैसे तो UPSC की ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग काफी सारी है जिनसे पढ़ने वाले काफी छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस समय पूरे देश में लॉकडाउन का दौर चल रहा हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन ऐप्स के बारें में बताने वाले है जिनके जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन आईएएस कोचिंग इन हिंदी मध्यम आसानी से कर सकते हैं। ये है 5 सबसे बेहतरीन यूपीएससी की ऑनलाइन कोचिंग ऐप्स।
सिविल्सडेली /Civilsdaily
सिविल्सडेली मोबाईल एप, यूपीएससी IAS उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी IAS परीक्षा को पास करने के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध करने में अग्रसर है। सिविल्सडेली मोबाईल एप, कर्रेंट अफेयर्स तथा मुख्य समाचार अपडेट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा सिविल्सडेली मोबाईल एप रोजाना न्यूज़कार्ड प्रकाषित करता है तथा न्यूज़कार्ड में उन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है जो कि IAS परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। दैनिक न्यूज़ कार्ड एक नयी पहल है जिससे की IAS उम्मीदवारों को रोज़ कर्रेंट अफेयर्स के टॉपिक्स दिए जाते हैं।
आईएएस बाबा / IASBaba
IASbaba का विज़न है- ” दूरस्थ स्थानों पर रह रहे IAS उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी IAS में रैंक 1 प्राप्त कने के लिए अवसर प्रदान करना”। IASbaba, IIT/IIMs जैसी प्रतिष्ठित भारतीय शिक्षा संस्थानों के पूर्व छात्र द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक पहल है जो IAS/IPS जैसी प्रतिष्ठित Post की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए गुणात्मक और स्मार्ट अध्ययन करने के लिए प्रेरित तथा मदद करता है। IASbaba अपने द्वारा प्रस्तुत मोक्क टेस्ट में ऑल इंडिया रैंक प्रदान करता हैं जो की IAS की तैयारी का एक एक महत्वपूर्ण अंग है। ऑल इंडिया रैंक, IAS अभ्यर्थियों में नयी उर्जा का संचार करती है तथा तैयारी को सही दिशा प्रदान करती है।
द हिन्दू /The Hindu
द हिन्दू भारत का एक प्रमुख समाचार पत्र है जो कि IAS परीक्षा की दृष्टि से कर्रेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए विशेष माना जाता है। अक्सर, IAS उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह रोजाना द हिन्दू समाचार पत्र अवश्य पढ़ें। द हिन्दू का मोबाईल एप भी उपलब्ध है जो कि एक IAS उम्मीदवार आसानी से IAS परीक्षा की तैयारी के दौरान उपयोग कर सकते है। दि हिंदू में दी गई खबरों और सूचनाओं की विश्वसनीयता IAS की तैयारी के लिए देश में किसी अन्य दैनिक समाचार पत्र की तुलना में काफी ज्यादा है। IAS उम्मीदवारों को दैनिक आधार पर द हिंदू समाचार पत्र से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की संपादकीयों को अवश्य पढ़ना चाहिए।
Conclusion
दोस्तों यहां हमने भारत के सबसे बृहद परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग के बारे में बताया है। इससे जुड़ी सभी जानकारियां हमने आप सभी तक पहुंचाया है। यह आर्टिकल लिखने का उद्देश्य यह था की आप सभी को यूपीएससी से संबंधित सभी चीजों का सही ज्ञान हो और बाह्य विडंबना से रहित जानकारी देना एक अच्छे व्यक्ति का कर्तव्य भी होता है, इसलिए इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारियां सही है।उम्मीद है कि यह आर्टिकल आप सभी को बहुत पसंद आया होगा। इसे पढ़ने से आपके मन के सभी परेशानियां दूर हो गई होगी तथा यूपीएससी से संबंधित जानकारियां प्राप्त हो गई होगी।
Upsc ki Tayari Kaise Kare ज्यादा पूछे जाने वाले Questions
1. UPSC की परीक्षाएं कहाँ आयोजित है ?
यूपीएससी की परीक्षा शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित यूपीएससी परिसर में आयोजित की जाती है।
2. यूपीएससी के लिए योग्यता क्या होती है?
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक हैI
3. यूपीएससी की फुल फॉर्म क्या होती है?
यूपीएससी की फुल फॉर्म Union Public Service Commission है।